भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया. उन्होंने आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई. सुषमा स्वराज के इस हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने यूएन में कश्मीर का मुद्दा उठा दिया.पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर मुद्दा 70 साल से इंसानियत पर दाग है और यह अनसुलझा विवाद भारत और पाकिस्तान के बीच स्थायी शांति हासिल करने पर असर डाल रहा है. भारत को गीदड़भभकी देते हुए कुरैशी ने कहा, ‘भारत हमारे सब्र का इम्तिहान ना ले. भारत ने हमले की गलती की तो उसे नतीजा भुगतना होगा. हम पाकिस्तान की संप्रभुता से समझौता नहीं करेंगे.’
You may also like
Latest news
Author दि संडे पोस्ट डेस्क
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। महाराष्ट्र की 288 सीटों पर...
Read More
Latest news
रूस के पोर्ट टाउन व्लादिवोस्तोक में प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ। मोदी और पुतिन की मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच...
Read More
Latest news
सुप्रीम कोर्ट ने गरीब तबकों को सरकारी नौकरी और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण देने वाले कानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।...
Read More
Latest news
देवरिया जेलकांड की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने पूर्व सांसद अतीक अहमद पर शिकंजा कस दिया है। सीबीआई की टीम ने कार्रवाई...
Read More
Latest news
देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से चिंतित सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्यों नहीं वाहनों का भी ‘परिवार नियोजन’ किया जाना...
Read More