तनुश्री दत्ता मामले के बाद अब तमाम महिलाओं ने अपने खिलाफ हुए शोषण पर खुलकर आवाज उठानी शुरू कर दी है. नाना पाटेकर, कैलाश खेर और विकास बहल पर लगे यौन शोषण और हिंसा के आरोपों के बाद अब राइटर और फिल्ममेकर विंटा नंदा ने आलोक नाथ के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है.विंटा ने एक लंबी-चौड़ी फेसबुक पोस्ट के जरिए पूरे मामले को खुलकर पब्लिक में सामने रखा है. विंटा ने बिना आलोक नाथ का नाम लिए लिखा, ‘उन्होंने मेरे साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया, जब मैं साल 1994 के मशहूर शो ‘तारा’ के लिए काम कर रही थी.’ इसके बाद आलोक नाथ का इस पर बयान भी सामने आ गया है.विंटा ने ना सिर्फ अपनी बात लिखी बल्कि उस शो के दौरान शो की लीड एक्ट्रेस नवनीत निशान के साथ हुई घटना का भी जिक्र किया. जहां एक सीन के दौरान आलोक पहले तो सेट पर शराब पीकर आए और उसके बाद शॉट के दौरान नवनीत पर गिर पड़े, जिसके बाद नवनीत ने उन्हें थप्पड़ मारा. वैसे तो विंटा ने इस फेसबुक पोस्ट में आलोकनाथ का नाम सीधे-सीधे नहीं लिखा है, लेकिन जिस शो और जिस तरह से ‘संस्कारी’ शब्द का इस्तेमाल विंटा ने किया है उससे ये साफ़ जाहिर है की वो आलोकनाथ के ही बारे में बात कर रही हैं.
You may also like
Latest news
उच्चतम न्यायालय ने 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के पीछे के कथित बड़े षड्यंत्र की जांच की मांग करने...
Read More
Latest news
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने के...
Read More
Latest news
राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन चौथे दिन भी जारी है। गुर्जर समुदाय के लोग रेल पटरियों पर कब्जा जमाए बैठे हुए हैं। सवाई माधोपुर...
Read More
Latest news
Author दि संडे पोस्ट डेस्क
दिवाली की रात दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली हो गई है। वहीं, दिल्ली में नगर निगम ने...
Read More
Latest news
उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में मतदान की तारीखों को लेकर विवाद बढ़ गया है। मुस्लिम नेताओं ने चुनाव की तारीखें रमजान के...
Read More