sport

सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

 

सुल्तान जोहोर कप हॉकी  टूर्नामेंट  में भारतीय जूनियर हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5-4 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और साथ ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत से भारत अपने पूल में भी टॉप पर आ गया है। भारत ने खेल में दबदबे वाला प्रदर्शन किया। भले ही शुरू में पेनल्टी कॉर्नर का फायदा नहीं उठा पाए लेकिन गुरसाहिबजीत सिंह ने पांचवें मिनट में मैदानी गोल करके भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई।

टीम ने इस अच्छी शुरुआत के बाद आगे भी दबदबा बनाए रखा और  11वें, 14वें और 15वें मिनट में गोल करके 4-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली।  ये गोल  हसप्रीत सिंहमनदीप मोर और विष्णुकांत सिंह ने दागे।  पहले क्वार्टर में चार गोल गंवाना मौजूदा चैंपियन के लिए  करारा झटका था।

भारतीय रक्षापंक्ति ने हालांकि दूसरे क्वार्टर में लचर प्रदर्शन किया. ऑस्ट्रेलिया ने 18वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दागा. उसकी तरफ से पहला गोल करने वाले डैमन स्टीफंस ने ही 35वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दूसरा गोल भी किया। और ऑस्ट्रेलिया ने जल्द ही तीसरा गोल भी कर दिया।

शैलेंद्र लाकड़ा ने 43वें मिनट में गोल दाग कर भारत की बढ़त 5-3 कर दी। भारतीय टीम पर अंतिम क्षणों में गोल बचाने के लिए  काफी दबाव था और ऐसे में 59वें मिनट में उसने पेनल्टी स्ट्रोक गंवा दिया। स्टीफंस ने इस पर भी गोल करने में गलती नहीं की।

भारत ने अंतिम क्षणों में हालांकि अच्छा बचाव किया और ऑस्ट्रेलिया को बराबरी का गोल नहीं करने दिया. भारत अपना पांचवां मैच कल यानि 12 अक्टूबर को ब्रिटेन के खिलाफ खेलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD