देश की राजधानी में रविवार को भी वायु गुणवत्ता की स्थिति खराब बनी रही। हालांकि शनिवार के मुकाबले वायु गुणवत्ता की स्थिति में हल्का सुधार दर्ज हुआ। प्राधिकरणों के मुताबिक अभी भी दिल्ली की हवा का स्तर खराब है। हरियाणा और पंजाब से आने वाले धुएं के प्रदूषण के कारण यह आने वाले दिनों में और खराब हो सकती है।सेंटर-रन सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक रविवार को सुबह 10 बजे राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 201 दर्ज हुआ, जो वायु गुणवत्ता सारणी के मुताबिक खराब श्रेणी में आता है। शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 300 दर्ज हुआ था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक आनंद विहार में एक्यूआई 249, डीटीयू में 209, आईटीओ पर 199 और जहांगीरपुरी में 302 दर्ज हुआ। इन आंकड़ों के मुताबिक भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में आती है।
You may also like
Latest news
केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली महिलाओं की फेहरिस्त बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को पत्रकार तुषिता मेहता...
Read More
Latest news
कर्नाटक के मशहूर कैफे चेन कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ के गायब होने के 36 घंटे बाद उनका शव मिला है। जानकारी...
Read More
Latest news
Author दि संडे पोस्ट डेस्क
अमरावती में निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को ले जा रही बस पर चप्पल फेंकी गई। यह घटना उस...
Read More
Latest news
Author दि संडे पोस्ट डेस्क
कक्षा छह की परीक्षा में दलितों के अछूत होने संबंधी एक प्रश्न को लेकर तमिलनाडु में विवाद खड़ा हो गया है। यह प्रश्न पत्र...
Read More