Country

Mandira Bedi के पति राज कैशल का हार्ट अटैक से हुआ निधन

mandira bedi
मंद‍िरा बेदी (Mandira Bedi) के पति डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राज कौशल का ,हृदय आघात से आज आकस्म‍िक निधन हो गया है। हार्ट अटैक आने से राज ने 49 की उम्र में अपनी अंतिम सांसे लीं। बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे राज की अंतिम यात्रा निकली।ये पल मंद‍िरा(Mandira) उनके बेटे वीर और राज के चाहने वालों के लिए बेहद भावुक कर देने वाला था।
सफेद कपड़े और फूलों में लिपटे राज की लाश को देखकर उनकी पत्नी मंद‍िरा (Mandira) अपने आप को रोक नहीं पाईं। मास्क लगाने के बावजूद मंद‍िरा की आंखें उनके गम को बयां कर रही थी। एक मीडिया चैनल के अनुसार वे बार-बार पति की बॉडी के पास जा रही थीं। मंद‍िरा की बेबसी राज के अंतिम दर्शन की इन फोटोज में दिखाई देती है, रोती हुई मंद‍िरा(Mandira) को वहां पहुंचे सेलेब्स ने ढांढस बंधाया।
https://twitter.com/Tushar_KN/status/1410120503436529668
मंद‍िरा (Mandira) और राज का बेटा वीर भी अपने पिता के अंतिम दर्शन में रहे।भले ही सभी ने मास्क लगाया हो लेक‍िन उनकी उदास आंखें, राज के जाने पर उनका दर्द बताने के लिए काफी थी।
 राज कौशल(Raj Kaushal), 49 वर्ष के थे।डायरेक्टर ओन‍िर ने राज के निधन की पुष्ट‍ि की है। इस खबर के आने के बाद सोशल मीड‍िया (Social Media) पर राज कौशल को हर कोई श्रद्धांजल‍ि दे रहा है। सेलेब्स और फैंस मंद‍िरा (Mandira) और उनके पर‍िवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

राज और मंद‍िरा(Mandira) दो बच्चों के पेरेंट्स हैं

उन्होंने शादी के 12 साल बाद बेटे वीर का स्वागत किया था। यह उनके लिए बहुत खुशी का समय था।वहीं पिछले साल उन्होंने एक बेटी गोद ली थी।
अब मंद‍िरा(Mandira) और दोनों बच्चों को छोड़कर राज का यूं चले जाना, एक्ट्रेस के लिए बड़ा सदमा है।दोनों का साथ कितना खास था, ये खुद मंदिरा ने कई बार इंटरव्यू में बताया. वो हमेशा कहती थीं, मुझे एक्ट‍िंग और बिजनेस के लिए मेरे पति प्रेरित करते हैं। राज कौशल के जाने के बाद मंदिरा के लिए इस मुश्किल घड़ी में खुद को संभालना आसान नहीं होगा।

You may also like