world

Haiti के राष्ट्रपति Jovenel की हत्या में 26 कोलंबियाई और दो अमेरिकी शामिल, हुआ खुलासा

Haiti के राष्ट्रपति Jovenes Moise की उनके निजी आवास में बुधवार तड़के हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को मार गिराया है जबकि दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। AFP ने पुलिस के हवाले से बताया है कि मोइसी की हत्या में 26 कोलंबियाई और दो अमेरिकी नागरिक शामलि हैंं। इस घटना के बाद इस बेहद गरीब देश में राजनीतिक व सामाजिक हालात और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच देश में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है।

Haiti के राष्ट्रीय पुलिस बल के प्रमुख लेओन चार्ल्स ने बताया कि संदिग्ध बंदूकधारियों ने तीन पुलिस अधिकारियों को बंधक बना लिया था जिन्हें बुधवार रात तक मुठभेड़ के बाद मुक्त कराया गया।अंतरिम प्रधानमंत्री Cloud Joseph ने कहा कि सुरक्षा का जिम्मा पुलिस और सेना दोनों के हाथों में है। उन्होंने राष्ट्रपति की हत्या की विश्व स्तरीय जांच की अपील करते हुए कहा कि इस साल के अंत में निर्धारित चुनाव समय पर होने चाहिए।

उन्होंने बताया कि हमलावर अमेरिकी औषध प्रवर्तन एवं प्रशासन (DEA) के एजेंट बनकर आए थे। इस हमले में मोइसे की पत्नी एवं प्रथम महिला मार्टिनी मोइसी को भी गोली लगी थी, जिनका इलाज चल रहा है।

HAITI में अस्थिरता जारी

North America Continent के इस सबसे गरीब देश Haiti में तानाशाही का इतिहास रहा है और राजनीतिक उथल-पुथल लोकतांत्रिक शासन कायम करने में बाधा बनी है। Moise की हत्या देश में गहराते राजनीतिक व आर्थिक संकट तथा गुटीय हिंसा बढ़ने के बीच हुई। Moise के अधिकारवादी शासन से देश में निरंतर अस्थिरता एवं गुस्सा बढ़ रहा था। अब राष्ट्रपति की हत्या के बाद देश के नागरिकों में काफी गुस्सा है।

Haiti की राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस में गुटीय हिंसा लगातार बढ़ रही है। इसका एक बड़ा कारण बढ़ती महंगाई भी है जबकि देश में 60 फीसदी आबादी सिर्फ दो डॉलर प्रतिदिन कमा पाती है। ऐसे में देश के भीतर भोजन व ईंधन की लगातार कमी होती जा रही है। बता दें कि हैती इन दिनों 2010 के विनाशकारी भूकंप और 2016 में आए तूफान ‘मैथ्यू’ से अब भी उबरने की कोशिश कर रहा है।

Haiti के राष्ट्रपति की हत्या पर पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति जोवेनेल मोसे की हत्या और Haiti की प्रथम महिला मार्टिन मोसे पर हमले से दुखी हूं। राष्ट्रपति मोसे के परिवार और हैती के लोगों के प्रति मेरी संवेदना

हैती में गहराया राजनीतिक संकट

You may also like