भाजपा का नया मुख्यालय भले ही किसी कॉरपोरेट हाउस समान भव्य और अति आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस हो, पार्टी के पुराने नेताओं को वह रास नहीं आ रहा है। कइयों का मानना है कि जब से पार्टी ने 11, अशोक रोड स्थित अपने मुख्यालय को छोड़ा है पार्टी का ग्राफ लगातार गिर रहा है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी शायद इस शुभ-अशुभ के फेर में पड़ गए लगते हैं। कारण है 11, अशोक रोड को शहरी विकास मंत्रालय को वापस करने का निर्णय उन्होंने बदल दिया है। अब वे 2019 के लोकसभा चुनाव का वॉररूम अशोक रोड स्थित बंगले में ही बनवा रहे हैं। जानकारों की मानें तो कर्नाटक चुनाव के बाद हाथ से सत्ता फिसलने के पीछे शाह के ज्योतिषी और वास्तुविद् नए मुख्यालय का दोष मान रहे हैं। ऐसे में अपने इन सलाहकारों की सलाह मान पार्टी अध्यक्ष ने अब 2019 के लिए 11 अशोक रोड से ही काम करने का निर्णय ले लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like