दिवाली से पहले ही पूरे उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा खराब होने लगी है। देशभर में 70 शहरों में प्रदूषण के मामले में शुक्रवार को फरीदाबाद सबसे ऊपर यानी पहले पायदान और गुरुग्राम दूसरे पायदान पर रहा। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक का औसत 381 दर्ज किया गया, इसके पीछे 378 अंक के साथ गुरुग्राम दूसरे नंबर पर रहा। हालांकि राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता 361 दर्ज की गई लेकिन आनंद विहार इलाके में यह सूचकांक 409 तक पहुंच गया यानि यहां फरीदाबाद से भी ज्यादा वायु प्रदूषण रहा।