चुनाव माहौल के बीच दहशत फैलाने के इरादे के माओवादियों ने CRPF की एक टुकड़ी पर बड़ा हमला किया। नक्सलियों ने बम ब्लास्ट कर वारदात की जिसमें 4 जवान शहीद हो गए। जबकि 2 जवान गंभीर रुप से घायल हैं। सुरक्षाबलों की ये टुकड़ी रोड ओपनिंग के लिए निकली थी।
मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर के पास बासागुड़ा तररेम मार्ग पर नक्सलियों ने बम धमाका कर सुरक्षाबलों पर हमला किया। ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों और नक्सलियों में फायरिंग भी हुई
