सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार से सीलबंद लिफाफे में राफेल विमान की कीमत और रणनीतिक जानकारी मांगी है। कोर्ट ने केंद्र को 10 दिनों के भीतर ये जानकारी सौंपने को कहा है। इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र से कहा है कि राफेल विमान से संबंधित वो जानकारी दें जिसे वैध रूप से सार्वजनिक किया जा सके। साथ ही उसमें भारतीय पार्टनर को शामिल करने के बारे में बताया जाए। ताकि याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ताओं को इस बारे में जानकारी मिल सके
