सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में वर्मा ने अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप के बाद सरकार के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उन्हें ड्यूटी हटाने और छुट्टी पर भेजा गया था।
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता में तीन जजों की बेंच इस मामले में केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की रिपोर्ट पर भी विचार कर सकती है।