Uttarakhand

कर्णप्रयाग में कांग्रेस लगा सकती है सावित्री मैखुरी पर दांव

केएस असवाल : कर्णप्रयाग
कर्णप्रयाग : उत्तराखण्ड सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद सभी चुनावी राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।  कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते चुनावी राज्यों में चुनाव रैलियों के जरिए नहीं बल्कि सोशल प्लेटफॉर्म से प्रचार चल रहा है। सभी दल अब सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। इस सबके बीच राज्य की  कर्णप्रयाग विधानसभा सीट से पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्व.डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी की पत्नी सावित्री मैखुरी भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं। बताया जा रहा है कि इस सीट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दबाव के बाद सावित्री मैखुरी ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी बनने के लिए हामी भर दी है। जबकि पहले वह राजनीति में आने से इंकार कर रही थी।

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी की पत्नी सावित्री मैखुरी
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रहे स्व.डा.अनुसूया प्रसाद मैखुरी की कोविड संक्रमण से मृत्यु के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके समर्थक उनके राजनीतिक वारिश की तलाश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके दो बेटों के साथ पत्नी सावित्री मैखुरी को कांग्रेस से उम्मीदवार बनाने के लिए कार्यकर्ता लंबे समय से जी तोड़ मेहनत में लगे थे। लेकिन अभी तक गृहिणी की जिम्मेदारी संभाल रही राजनीति से दूर सावित्री मैखुरी अभी तक इस क्षेत्र में सक्रिय नहीं दिख रही थी।लेकिन अब कार्यकर्ताओं कि जिद के बाद उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के दावेदार के रूप में हामी भर दी है।
स्व.मैखुरी द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान कर्णप्रयाग के विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष रहते हुए गैरसैंण विधानसभा की नींव रखी गई। गैरसैंण भराड़ीसैंण विधानसभा में सुविधाएं विकसित करने में वह अग्रणी रहे।

चूंकि कर्णप्रयाग विधानसभा सीट पर अभी तक 2017 के चुनावों को छोड़कर ब्राह्मण प्रत्याशी ही जीतता आया है। इस लिहाज से भी कांग्रेस स्व.मैखुरी की पत्नी को आगे लाने की  कोशिश कर रही है।  हालांकि इस सीट पर कांग्रेस की ओर से गौचर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश नेगी भी टिकट हासिल करने के लिए लगातार देहरादून-दिल्ली दौड़ लगा रहे हैं। इसके अलावा भुवन नौटियाल भी अपने जीवन की उपलब्धियां गिनाकर टिकट के लिए दावेदारी ठोक चुके हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD