दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे एक शख्स की जेब से जिंदा कारतूस मिलने से पुलिस वालों में हड़कंप मच गया। घटना आज सुबह की है। आरोपी की पहचान इमरान नाम के शख्स के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उसके जेब से कारतूस तब मिली जब वह सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंचा था और उसकी चेकिंग हो रही थी।चेकिंग के दौरान जब उसकी जेब से कारतूस मिला तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद जांच में खुलासा हुआ कि वह उन मुस्लिम मौलवियों के ग्रुप के साथ था जो मुख्यमंत्री के पास अपनी सैलरी बढ़ाने की गुहार लगाने के लिए गया था।