भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में आए सिद्धू के लिए कांग्रेस में भी मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से यारी पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को इस कदर भारी पड़ गई है कि कैप्टन सरकार के मंत्री ही उनके खिलाफ लामबंद हो गए हैं। सोमवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में सिद्धू के इस्तीफे की मांग उठेगी। इस दौरान मंत्री सिद्धू से माफी मांगने की भी डिमांड कर सकते हैं। सरकार के सभी मंत्री सिद्धू से कैप्टन के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर खफा हैं।