बहुचर्चित अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण को भारत सरकार के लिए अहम कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। मंगलवार को भारत ने इस घोटाले से जुड़े बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल को दुबई से प्रत्यर्पित किया। इसके बाद सीबीआइ ने मिशेल को हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार कर लिया।