बुलंदशहर में हुई हिंसा के दौरान शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिजनों ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की. योगी आदित्यनाथ ने परिवार को दोषियों को सजा देने का आश्वासन दिया है. इस दौरान विधायक अतुल गर्ग और डीजीपी भी वहां मौजूद रहे. हिंसा के बाद आरोपियों की धरपकड़ जारी है, इस बीच यूपी सीएम ने बुधवार को कानून-व्यवस्था पर अधिकारियों के साथ बैठक की
बुलंदशहर हिंसा: योगी से मिला शहीद इंस्पेक्टर का परिवार

