भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टीम इंडिया को 10 साल बाद जीत मिली। इससे पहले यह जीत अनिल कुंबले की कप्तानी में 2008 में मिली थी। उस समय भारत ने पर्थ में 72 रन से मेजबान टीम को हराया था। साथ ही एडिलेड में 15 साल बाद जीत हासिल हुई। पिछली बार 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में सफलता मिली थी। दोनों टीमों के बीच 71 साल के टेस्ट इतिहास में भारत पहली बार सीरीज का पहला मैच जीता।