लंबी अटकलों के बाद आज आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. वह आज विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हो सकते हैं. आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीद मुताबिक सीट नहीं मिलने से कुशवाहा नाराज हैं. बिहार में सियासी हैसियत रखने वाले कुशवाहा विपक्ष से हाथ मिला सकते हैं, जिसमें लालू प्रसाद की आरजेडी और कांग्रेस शामिल है