प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत के सबसे लंबे रेल-रोड ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. असम और अरुणाचल प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित 4.9 किलोमीटर लंबा बोगीबील पुल ब्रह्मपुत्र के दो सिरों को आपस में जोड़ता है. इस पुल के ज़रिये दोनों राज्यों के बीच आवागमन आसान हो जाएगा. साथ ही इस पुल से उत्तर-पूर्वी सीमा पर तैनात सेना को बड़ी सहूलियत मिलेगी