Uttarakhand

2022 के फिल्म महोत्सवों में भारतीय कलाकारों का जादू

इस साल फिर से फ्रांस की कांस सिटी में 75वें कांस फिल्म फेस्टिवल यानी फिल्मों के महाकुंभ में भारत को कंट्री ऑफ ऑनर की ऍपोर्चुनिटी दी गई, जिसमे कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में भारत से इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्ट मिनिस्टर अनुराग ठाकुर, एआर रहमान, पूजा हेगड़े, शेखर कपूर, प्रसून जोशी, मामे खान और रिक्की केज समेत कई लोग शामिल हुए। अभिनेत्री  दीपिका पादुकोण को इस फेस्टिवल का जूरी मेंबर चुना गया, जिसकी डे सेरेमनी में दीपिका पादुकोण, उर्वशी रौतेला, तमन्ना भाटिया, एआर रहमान, पूजा हेगड़े समेत कई भारतीय सेलेब्स ने रेड कॉरपेट पर अपना जलवा बिखेरा है। हालांकि यह रिवाज इस साल से ही शुरू किया गया था जिसमे पहला मौका भारत को मिला। 

 

2022 नेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस बार सूर्या की फिल्म ‘सोरारई पोटारू’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। वहीं अजय देवगन की फिल्म ‘तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर’ को साल 2020 की सूची से लेकर इसे बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। इसी सेरेमनी में बीते जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री आशा पारेख को भी ‘दादा साहेब फाल्के’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस बार भारतीय फिल्म और अभिनायकों को अलग-अलग उपाधि से नवाज़ा गया है। जिसमे बेस्ट पापुलर फिल्म- ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर, बेस्ट फीचर फिल्म- सोरारई पोटरू (तमिल), बेस्ट एक्टर- अजय देवगन (ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर) और सूर्या (सोरारई पोटरू), बेस्ट हिन्दी फिल्म- तुलसीदास जूनियर (आशुतोष गोवारिकर), बेस्ट डायरेक्टर- केआर सचिदानंदन (मलयालम फिल्म एके अय्यप्पनम कोशियुम के लिए), बेस्ट एक्ट्रेस- अपर्णा बालमुरली (सोरारई पोटरू), बेस्ट गीतकार- मनोज मुन्तशिर (सायना), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- बीजू मेनन (अय्यप्पनम कोशियुम), बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (शिवरंजिनियम इनुम सिला पेंगलम), बेस्ट बुक ऑन सिनेमा- द लॉन्गेस्ट किस- किश्वर देसाई इसके लेखक हैं।, बेस्ट नरेशन ‘वॉयस ओवर’ अवॉर्ड-  शोभा थरूर श्रीनिवासन- फिल्म ‘रैप्सोडी ऑफ रेन- मॉनसून ऑफ केरल’ के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- विशाल भारद्वाज, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गीत)- थमन एस (अला वैकुंठपुरमुलु), बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक)- जीवी प्रकाश (सोरारई पोटरू), बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म- एना की गवाही (डांगी), बेस्ट तेलुगु फिल्म- कलर फोटो, बेस्ट तमिल फिल्म- शिवरंजिनियुम इनुम सिला पेंगलु, बेस्ट कन्नड़ फिल्म- डोलु, मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट- मध्य प्रदेश, मोस्ट फिल्म फ्रेंडली (विशेष उल्लेख)- उत्तराखंड और यूपी, बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इस्यू- जस्टिस डिलेड बट डिलिवर्ड और थ्री सिस्टर्स को संयुक्त रूप से दिया जाता है। 
 
2022 इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल गोवा में 53वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल का का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के द्वारा किया गया। भारत के इस बड़े फिल्म फेस्टिवल में हिंदी सिनेमा जगत के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों को सम्मानित किया गया, जिसमे बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी को ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ दे ईयर’ के खिताब से नवाजा गया इनमे परेश रावल, सुनील शेट्टी, मनोज बायपेयी और बाहुबली फिल्म डायरेक्टर एस एस राजामौली के पिता और लेखक विजयेंद्र प्रसाद को आईएफएफआई 2022 में सम्मानित किया गया है। 

You may also like

MERA DDDD DDD DD