Country

सड़क हादसे के शिकार हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत आज सुबह सड़क हादसे के शिकार हो गए,जिसमे उन्हें काफी चोटें आई हैं।

 

दरअसल, यह हादसा रुड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र में हुआ है। इस हादसे में ऋषभ पंत की कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस हादसे के बाद ऋषभ पंत की कुछ फोटो भी सामने आई हैं जिसमें गंभीर चोटें दिखाई दे रही हैं। ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। वह खुद गाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान उनकी की कार डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान उनकी कार में भीषण आग लग गई, बताया तो यह जा रहा है कि ऋषभ पंत कार की खिड़की तोड़कर वो बाहर निकले है।

हालांकि हादसे के बाद पंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ पंत के पैर में गंभीर चोट आई है। उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।फिलहाल ऋषभ पंत को मैक्स देहरादून रेफर कर दिया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि क्रिकेटर ऋषभ पंत को इलाज के लिए देहरादून ले जाया जा रहा है। भी स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से कहा गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के इलाज के लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मैक्सअस्पताल के डॉ आशीष याग्निक का कहना है कि ऋषभ पंत अस्पताल आए हैं और डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है।अभी चिंता की बात नहीं लग रही और वे स्थिर हैं।डॉक्टरों की टीम की जांच पूरी होने के बाद एक विस्तृत चिकित्सा बुलेटिन जारी किया जाएगा। अभी ऑर्थोपेडिक और प्लास्टिक सर्जन को बुलाया है।

यह भी पढ़ें :पंचतत्व में विलीन हुई PM की मां हीराबेन

You may also like