राजधानी दिल्ली के करोलबाग में स्थित होटल अर्पित पैलेस अग्निकांड के बाद मंगलवार सुबह श्मशान बन गया. शॉर्ट सर्किट की वजह से फैली आग ने होटल में ऐसा तांडव मचाया कि 17 लोगों की मौत हो गई. मंगलवार तड़के जब लोग होटल में सो ही रहे थे तो शॉर्ट सर्किट से आग लगी और फैलती चली गई. शुरुआत में तो आग दूसरे फ्लोर पर थी, लेकिन उसके बाद तीसरे और चौथे फ्लोर पर भी आग फैली.