इजरायल और हमास के बीच सात अक्टूबर से जारी युद्ध के चलते भारत द्वारा इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन चलाया गया है। जिसका नाम ऑपरेशन अजय रखा गया है। इसी के तहत आज यानी 13 अक्टूबर को 212 नागरिक पहुंचे हैं।
इस युद्ध के बीच इजरायल के अलग अलग शहरों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने का काम शुरू किया गया है। इस ऑपरेशन के तहत 212 भारतीयों को लेकर इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे से पहली फ्लाइट दिल्ली पहुंच चुकी है।
इजरायली समय अनुसार भारतीयों नागरिकों से भरी इस फ्लाइट ने रात 9 बजे बेन गुरियन हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। यह फ्लाइट 212 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का विमान शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे (भारतीय समय अनुसार) दिल्ली पहुंच चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भारतीय नागरिकों का स्वागत किया है।

इस युद्ध की वजह से एयर इंडिया ने इजरायल से उडान भरने वाली अपनी सभी उड़ानों को बंद कर दिया था। जिस वजह कई ऐसे भारतीय नागरिक भारत नहीं आ पा रहे थे, जो भारत आना इच्छुक थे। ऑपरेशन अजय के तहत जिन लोगों को इजरायल से भारत लाया गया उनसे किसी तरह से कोई किराया नहीं लिया जा रहा है। इजरायल में करीब 18 हजार भारतीय मूल के लोग रहते हैं।
युद्ध जारी होने के बाद इजरायल में रह रहे भारतीय नागरिक सुरक्षा को लेकर घबरा उठे हैं। भारत आ रही फ्लाइट्स में चढ़ने के लिए इजरायल के तेल अवील एयरपोर्ट पर भीड़ लग गई। उस भीड़ से लौटने वाले सबसे ज्यादा संख्या भारतीय छात्रों की थी।
इससे पहले भारतीय दूतावास ने विशेष उड़ान के लिए रजिस्टर्ड भारतीय नागरिकों की पहली खेप के बारे में ईमेल किया था। इसमें कहा गया था कि अगली उड़ान के बारे में रजिस्टर्ड लोगों को फिर से संदेश भेजा जाएगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर के अनुसार सरकार ऑपरेशन अजय लॉन्च कर रही है। इसके जरिए, उन भारतीय नागरिकों को इजरायल से वापस लाया जाएगा, जो लौटना चाहते हैं।

इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों को आश्वस्त करते हुए भारतीय दूतावास ने कहा है कि वे लोग स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय नागरिकों से शांत और सतर्क रहने की अपील की है। दूतावास ने अपने मैसेज में कहा,’आपको आश्वस्त किया जाता है कि दूतावास आपकी सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार काम कर रहा है। हम सभी बहुत कठिन समय से गुजर रहे हैं, लेकिन कृपया शांत और सतर्क रहें और स्थानीय सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें।
यह भी पढें : इजरायल ने की युद्ध की घोषणा ; फ़िलिस्तीन से रॉकेट हमलों के बाद हुआ ऐलान

