उड़ीसा में पिछले दो दशक से बीजू जनता दल की सरकार है। 2024 में लोकसभा चुनाव के अलावा यहां विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन चुनाव से पहले बीजद विधायकों को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, जिसमें ये भी दावा किया जा रहा है कि विधायक पार्टी के कामकाज से असंतुष्ट हैं। इसके अलावा उन्हें आगामी चुनाव में लड़ने के लिए बीजद से टिकट मिलेगा या नहीं, इसको लेकर असमंज है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आम चुनाव से पहले सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और जल्द ही बीजद में बड़ी टूट हो सकती है। ये अटकलें इसलिए और तेज हो गई हैं क्योंकि भाजपा नेता जयनारायण मिश्रा ने दावा किया है कि ओडिशा की सत्तारुढ़ बीजद के वरिष्ठ नेता और संबलपुर जिला अध्यक्ष रोहित पुजारी का झुकाव नवीन पटनायक मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद भाजपा की ओर था। हालांकि पुजारी ने मिश्रा के बयान का खंडन किया है। गौरतलब है कि मिश्रा का ये बयान संबलपुर में पुजारी द्वारा भाजपा के दिग्गजों पर निशाना साधने के बाद आया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा अन्य संसदीय क्षेत्रों से नेताओं को संबलपुर में आयात कर रही है। जिस पर भाजपा नेता मिश्रा ने पटलटवार करते हुए कहा कि नवीन पटनायक कैबिनेट से मंत्री पद से हटाए जाने के दो दिन बाद पुजारी ने फोन पर संपर्क किया था। मिश्रा के मुताबिक पुजारी ने उनसे कहा था कि वह बीजेडी में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
बीजद में बड़ी टूट की आशंका

