Country

यूपी में महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा

उत्तर प्रदेस में योगी सरकार ने महिलाओं को एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी की है। अब दिल्ली की तरह ही उत्तरप्रदेश में भी महिलाएं प्रतिदिन फ्री रोडवेज बस सेवा का लुफ्त उठा पाएंगी।

 

इससे पहले उत्तर प्रदेश में महिलाएं फ्री बस सेवा का लाभ केवल रक्षाबंधन ,भाई दूज जैसे त्योहारों पर ही उठा पाती थी। लेकिन जल्द ही इस राज्य की महिलाएं प्रतिदिन इसका लाभ उठा पाएंगी। हालांकि इस सेवा लाभ केवल 60 साल या इससे ऊपर की उम्र वाली महिलाएं ही ले सकती है। इनका कोई टिकट नहीं लगेगा। यूपी सरकार के इस फैसले को 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : यूपी के स्कूलों में लागू होगा अर्ली वार्निंग सिस्टम

 

गौरतलब है कि भाजपा ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले एक संकल्प पत्र जारी कर 60 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाओं को निशुल्क बस सेवा देने का वादा किया था। जिसे सरकार अब पूरा करने जा रही है। बसों में 60 वर्ष की अधिक आयु वाली महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा कराने के उदेश्य से परिवहन निगम को प्रतिकर का भुगतान किया जाएगा, इसके लिए सरकार द्वारा बजट में करोड़ों रुपए का प्रावधान किया गया है।

 

महिलाओं

 

सरकार की इस योजना से करीब 85 हजार महिलाएं लाभ उठा पाएंगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुसार 250 से 300 करोड़ तक का खर्च आ सकता है। इसके अलावा 100 करोड़ की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023 – 24 के अनुपूरक बजट में परिवहन निगम के बेड़े में नई बसें शमिल करने के लिए भी 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

 

उत्तर प्रदेश से पहले दिल्ली,महिलाओं के लिए ये कदम पहले ही उठा चुकी है। साल 2019 में 29 अक्टूबर से दिल्ली सरकार ने सभी महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा चालू की थी। बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए करीब 13 हजार मार्शलों की तैनाती की गई। 2019 से लेकर अबतक दिल्ली की बसों में फ्री जर्नी के लिए महिलाओं को गुलाबी पासेस दिए जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : वायु प्रदूषण को लेकर एक्शन में केजरीवाल

 

You may also like