entertainment

वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट 2024 में शाहरुख़ खान

 

शाहरुख़ खान एक ऐसे अभिनेता हैं जिनकी फैन-फोल्लोविंग न केवल देश में बल्कि विदेश में भी काफी अधिक है। शाहरुख़ खान की फिल्मों की जर्नी और उनके किरदार से लोग इतने प्रभावित होते हैं कि इनकी फिल्में आने से पहले ही शाहरुख खान सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। शाहरुख खान को लोग ‘किंग खान’ के नाम से पुकारते हैं क्योंकि यह फिल्मों के बादशाह रहे हैं। इन्होने अपने करियर में बहुत बड़ी फिल्में बनाई हैं और बनाते आ रहे हैं। अभी हालही में शाहरुख खान एक बार फिर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं।

 

14 फरवरी 2024 को दुबई में हो रहे वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट 2024 में पहुंचे। वहां उन्होंने ‘टाइमलेस सक्सेस: ए कन्वर्सेशन विद शाहरुख खान’ टाइटल सेशन के दौरान अपने फिल्मी करियर को लेकर बात करी। इस दौरान किंग खान ने अपनी लाइफ से जुड़े कई राज भी खोले। उन्होंने समिट में खुलासा किया कि वे अपनी किसी भी फिल्म की रिलीज से पहेल ढाई घंटे नहाते हैं।

रिचर्ड क्वेस्ट से बात करते हुए किंग खान ने कहा- ‘अपनी फिल्म रिलीज होने से एक दिन पहले, गुरुवार की शाम को मैं मुंबई में अपने घर पर, ढाई घंटे तक नहाता हूं और अपने सारे काम धो लेता हूं। इस सवाल के जवाब में कि किया शाहरुख नहाने के लिए कोई खास साबुन या तेल का इस्तेमाल करते हैं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे इस सीक्रेट का खुलासा नहीं कर सकते।’

वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट 2024 के दौरान शाहरुख खान ने कहा कि वह जेम्स बॉन्ड का रोल निभाना चाहते हैं। उन्होंने कहा- ‘मैं कोई लीजेंड नहीं हूं, मैं बॉन्ड, जेम्स बॉन्ड हूं. मैं जेम्स बॉन्ड का रोल निभाना पसंद करूंगा, लेकिन बॉन्ड का रोल निभाने के लिए मेरी हाइट बहुत छोटी हो सकती है, और मैं बॉन्ड बैडी का रोल निभाने के लिए काफी ब्राउन हूं।’

शाहरुख खान ने आगे ये भी बताया कि वे हमेशा से एक्शन रोल्स करना चाहते हैं। वह एक ऐसा कैरेक्टर प्ले करना चाहते थे जो व्हाइट टी-शर्ट पहने हो, उनकी तरफ लड़की हो और वो बैरिटोन में बात करे। हालांकि उन्हें कभी ऐसा मौका नहीं मिला, लेकिन वे फिर भी उम्मीद का वादा करते हैं क्योंकि अपनी फिल्मों के जरिए प्यार बांटना ही उनका असल काम रहा है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD