हाल ही में सम्पन्न हुआ आमचुनाव के परिणामों में मध्य प्रदेश हिंदी पट्टी का एक मात्र राज्य है जहां बीजेपी के क्लीन स्वीप के बाद ‘मोदी मंत्रिमंडल’ में ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान सहित पांच सांसदों को जगह दी गई है। मंत्रिमंडल के गठन से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नाम की भी चर्चा थी लेकिन उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि शर्मा की अब क्या भूमिका रहेगी? मध्य प्रदेश से 2 ओबीसी और 2 दलित चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, लेकिन एक भी सवर्ण चेहरे को जगह नहीं दी गई है। फिलहाल मोदी मंत्रिमंडल में 71 मंत्रियों को जगह मिली है, वहीं 10 पद अभी भी खाली हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जब मोदी कैबिनेट का विस्तार होगा तो वीडी शर्मा के नाम पर विचार किया जा सकता है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को बंपर बहुमत हासिल हुआ था। माना जा रहा है कि एमपी में बीजेपी की बंपर जीत में वीडी शर्मा की भूमिका अहम रही है। वे भाजपा के कद्दावर नेता होने के साथ-साथ अच्छे रणनीतिकार भी हैं। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल जून में पूरा हो रहा है। ऐसे में उन्हें संगठन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD