दिल्ली के सत्ता गलियारों में बड़ी चर्चा है कि आतंकी मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किए जाने के पीछे भारत सरकार की सफल कूटनीति के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी फायदा पहुंचाने की नीयत से चीन सरकार की मंशा का होना है। विदेश नीति विशेषज्ञ हालांकि इसे दूसरी दृष्टि से परख रहे हैं। उनका मानना है कि चौथे चरण की आम चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद चीन ने मसूद अजहर को लेकर अपनी नीति में बदलाव अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते किया लेकिन समय उसने भारत में चल रहे चुनाव का चुना। कारण यदि मोदी की सत्ता में वापसी होती है तो चीन इस बात का श्रेय ले सकता है कि मसूद अजहर मामले में भारत का मान रख उसने मोदी की जीत का मार्ग प्रशस्त किया और यदि मोदी सत्ता में वापस नहीं लौटते हैं तो भी चीन अपने इस निर्णय का लाभ अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक मामलों में कर सकता है। कारण जो भी हो चीन के निर्णय ने भाजपा का सीना छप्पन इंची जरूर कर डाला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD