Country

पिटाई प्रकरण पर आप विधायक के खिलाफ हुए पहाडी

दिल्ली की कोंडली के आप विधायक का विवादो से पुराना नाता रहा है । कभी वह अपनी पत्नि के साथ घरेलू हिंसा के मामले में आरोपी ठहराए जाते है तो कभी उनपर फर्जी कागजात के सहारे जमीन बेचने के आरोप में चार एफाईआर दर्ज हो जाती है । लेकिन इस बार उनपर एक पहाडी प्रवासी को प्रताडित करने का आरोप लगा है ।  दिल्ली में 12 मई को लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण हो गया । लेकिन पूर्वी दिल्ली में कोडली के आम आदमी के विधायक मनोज कुमार के उत्तराखंड मूल के एक व्यक्ति के साथ नमो टी शर्ट को लेकर टकराव हो गया ।  मयूर विहार इलाके में मतदान के दौरान टीडी जोशी नामक व्यक्ति के केसरी टी-शर्ट जिसपर नमो लिखा था पहनने पर बवाल हो गया। आरोप है कि इससे गुस्साए आम आदमी पार्टी के कोंडली से विधायक मनोज कुमार ने जोशी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद खूब हंगामा हुआ।  हांलाकि पुलिस ने  मौके पर पहुंच कर  दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को शांत कराया । लेकिन बावजूद इसके उत्तराखंड मूल के लोगो खासकर दिल्ली में रह रहे प्रवासियों में आम आदमी पार्टी के खिलाफ आक्रोश है । लोग कह रहे है कि किसी के कपडा पहनने से वह अपराधी नही हो जाता है ।
इसके बाद नाराज भाजपा कार्यकर्ता मयूर विहार तिराहे पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। 12 मई की शाम को गाजीपुर थाने में विधायक के खिलाफ शिकायत दी गई। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता कहे जा रहे टीडी जोशी की ओर से गाजिपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया ।  तारा दत्त जोशी के अनुसार मयुर विहार में वह ए-2 स्थित प्राइमरी स्कूल के पास लगे पार्टी के काउंटर पर खड़े थे। तारा दत्त ने केसरी रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। इसी दौरान वहां पर कोंडली से आम आदमी पार्टी के विधायक मनोज कुमार पहुंचे। तारा दत्त ने मनोज कुमार को नमस्ते किया।
आरोप है कि इसी बात पर मनोज कुमार भड़क गए। मनोज टीडी जोशी से टी-शर्ट तुरंत उतारने के लिए कहने लगे। तारा के मना करने पर दोनों के बीच बहस होने लगी।  इसी दौरान मनोज कुमार ने टीडी जोशी को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारते ही मौके पर बवाल हो गया। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से नारेबाजी शुरू हो गई।
टीडी जोशी से मारपीट मामले पर कोंडली विधायक मनोज कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि 12 मई को वह जब मयूर विहार फेस-3 पॉकेट ए-2 पोलिंग बूथ के बाहर पहुचें तो वहा आप की टेबल पर 3 महिला कार्यकर्ता बैठी थीं। वहां पर नमो अगेन की टी-शर्ट पहनकर एक व्यक्ति नारेबाजी कर रहा था। महिला कार्यकर्ताओं ने उसका विरोध किया तो वह उनके साथ बदतमीजी करने लगा। उन्होंने हमें फोन कर दिया। मैं मौके पर पहुंचा तो वह मुझसे भी अनाप-शनाप बातें करने लगा। मेरा फोन छीनकर फेंक दिया और मुझे घूसा मार दिया। इससे मेरा ओंठ कट गया। फिर भी मैंने चुनाव के चलते मामले को इग्नोर करने का निर्णय लिया। घटना के बाद मैं एसएचओ को फोन करके चला गया। मैंने अपनी एमएलसी कराई। इस मामले पर मैंने और महिलाओं ने पहले ही थाने में शिकायत दे दी है। विधायक के अनुसार  वह व्यक्ति शराब के नशे में था।
टीडी जोशी की माने तो वह पोलिंग बूथ के बाहर बैठे थे । तभी विधायक मनोज कुमार आ गये । उनसे मैने नमस्ते की तो उन्होने इसके जवाब में कहा कि वह अपनी टी शर्ट को उतार दे । मैने मना किया तो मुझसे उलझ गये । उन्होने मुझे थप्पड मारा । इसी के साथ विधायक ने वहा बैठी तीन महिलाओं को कहा कि इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराओं । फिलहाल इस मामले पर दिल्ली में रह रहे उत्तराखंड के लोग आम आदमी पार्टी के खिलाफ एकजुट हो गये है । प्रवासी लोगो ने सोशल मीडिया पर भी बकायदा आम आदमी पार्टी और उसके विधायक मनोज कुमार के विरुद्ध माहौल बनाना शुरु कर दिया है । सोशल मीडिया पर उनकी इस मुहिम को खासा समर्थन मिल रहा है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD