भारतीय सेना ने घटिया गोला-बारूद और युद्ध उपकरणों से फील्ड में बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है। ये गोला-बारूद सरकार के ऑनरशिप वाले ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड से टैंक, तोपों, एयर डिफेंस गन और दूसरे युद्ध उपकरण के लिए सप्लाई किया जाता है। इस बारे में सेना ने रक्षा मंत्रालय से बात की है।सेना ने रक्षा सचिव (उत्पादन) अजय कुमार के सामने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री द्वारा गोला-बारूद की गुणवत्ता पर अपेक्षित ध्यान न दिए जाने को लेकर इस मामले पर गंभीर चिंता व्यक्त की। रक्षा सचिव उत्पादन ने सेना को अपनी शिकायतों को लिखित रूप में प्रस्तुत करने के लिए कहा है। जिसके बाद 15 पेजों में सेना ने अपनी शिकायत प्रस्तुत की है जो एक बेहद गंभीर तस्वीर प्रस्तुत करती है। इसमें कहा गया है कि नियमित दुर्घटनाएं 105एमएम की इंडियन फील्ड गन्स, 105एमएम लाइट फील्ड गन्स, 130एमएम एमए1 मीडियम गन्स, 40एमएम एल-70 एयर डिफेंस गन्स और टू-72, टी-90 और अर्जुन बैटल टैंक्स से हो रही हैं। इसके अलावा दोषपूर्ण गोला बारूद के कारण कुछ मामले 155एमएम बोफोर्स गन के भी सामने आए हैं।
You may also like
Latest news
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने देश की आर्थिक स्थिति पर टिप्पणी की है. सुशील मोदी ने कहा है कि सावन-भादो के महीने...
Read More
Latest news
बारिश ने पूरी मुंबई को डुबो दिया है। जहां भी नज़र जाएगी आपको सिर्फ पानी ही पानी दिखाई देगा। देर रात से रुक-रुक कर...
Read More
Latest news
Author Apoorva Joshi
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना रहा है। सबसे पहले चीफ जस्टिस ने शिया वक्फ बोर्ड की याचिका खारिज करने की बात...
Read More
Latest news
Author chanchal Raghav Trainee
सीमा विवाद को लेकर नेपाल में भारत विरोधी प्रदर्शन जारी है। सोमवार की शाम नेपाल की राजधानी काठमांडू में प्रदर्शन कर रहे लोगों को...
Read More
Latest news
दक्षिण के राज्य तमिलनाडु में आज चक्रवाती तूफान गज दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक गज तूफान की वजह से कई तटीय...
Read More
Latest news
तीन तलाक कानून के खिलाफ दाखिल याचिका सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही...
Read More