entertainment

बर्थडे पर बेटी न्यासा को अजय देवगन ने खास तरीके से किया विश

बर्थडे पर बेटी न्यासा को अजय देवगन ने खास तरीके से विश किया

अजय देवगन और काजोल की लाडली बेटी न्यासा का 20 अप्रैल यानी आज जन्मदिन है। न्यासा 17 साल की हो गई हैं और लॉकडाउन के दौरान दोनों स्टार्स ने अपनी बेटी को बेहद खास तरीके से विश करके बर्थडे सेलीब्रेट किया है।

अजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी न्यासा के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में पिता और बेटी लॉन में बैठे नजर आ रहे हैं। अजय देवगन ने बेटी के साथ सेल्फी ली है।

इस फोटो के कैप्शन में अजय ने लिखा- हैप्पी बर्थडे प्यारी बेटी। तुम्हारे लिए आज और हमेशा मैं हर खुशी की कामना करता हूं।’ इसके अलावा ‘घर पर रहें, सुरक्षित रहें’ लिखकर अजय ने लोगों को मैसेज भी दिया है।

https://www.instagram.com/p/B_MKCKDpCJz/?utm_source=ig_web_copy_link

न्यासा की उम्र भले ही कम है लेकिन वो इंडस्ट्री की सबसे मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर किसी स्टार की तरह ही उनके भी कई फैन क्लब मौजूद हैं।

https://www.instagram.com/p/B_MeX_KJSkU/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि न्यासा अपनी तस्वीरों की वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उसकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

इन दिनों कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए देश भर में लॉकडाउन चल रहा है। वहीं इस बीच आम से लेकर खास तक हर कोई लॉकडाउन के समर्थन में अपने-अपने घरों में बंद है। बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD