Country

विधानसभा चुनाव :महाराष्ट्र -हरियाणा  एग्जिट पोल में  भाजपा आगे

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों और हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा  हो चुका है। शाम  छह बजे तक महाराष्ट्र में 55 फीसदी और हरियाणा में 62 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव नतीजे 24 अक्तूबर को सामने आएंगे।लेकिन नतीजे से पहले एग्जिट पोल नतीजों का दौर शुरू हो गया है। तमाम न्यूज चैनल और एजेंसियों एग्जिट पोल नतीजे बता रही हैं। किस एजेंसी के एग्जिट पोल में क्या अऩुमान जताया गया है हम आपको बता रहे हैं। 

axis-My India  में ही नहीं अन्य EXIT POLLS में भी बीजेपी-शिवसेना की सरकार बनती दिख रही है। टाइम्स नाउ के EXIT POLL में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 230 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को 48 सीटें मिल सकती हैं।  वहीं News 18-Ipsos exit poll में बीजेपी-शिवसेना को 243 सीटें मिल सकती है।  कांग्रेस-एनसीपी को 41 सीटें मिलने का अनुमान है।   ABP-CVoter ने बीजेपी-शिवसेना को 204 सीटें तो कांग्रेस-एनसीपी को 59 सीटें दी हैं। 

एबीपी-सी वोटर के सर्वे में महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बंपर जीत हासिल होने का अऩुमान है। सर्वे में भाजपा-शिवसेना को 204 सीटें जबकि कांग्रेस-एनसीपी को 69 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य दलों को 15 सीटें मिल सकती हैं।

हरियाणा में  भी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं और अब नतीजों के लिए 24 अक्तूबर का इंतजार है। मतदाताओं से लेकर राजनीतिक पार्टियों और नेताओं तक की नजर फिलहाल नतीजों से पहले आने वाले रुझानों पर है। तमाम न्यूज चैनल और एजेंसियों एग्जिट पोल नतीजे बता रहे हैं। एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही है ।

महाराष्ट्र का एग्जिट पोल

भाजपा+कांग्रेस+अन्य
इंडिया टुडे-एक्सिस166-19472-9022-34
एबीपी-सी वोटर2046915
न्यूज 18- आईपीएसओएस243414
टाइम्स नाउ2304810
टीवी 9- भारत वर्ष1977516

हरियाणा का एग्जिट पोल

भाजपाकांग्रेसअन्य
एबीपी-सी वोटर72810
टाइम्स नाउ71118
इंडिया न्यूज75-809-121-3
न्यूज 18- आईपीएसओएस75105
टीवी 9- भारत वर्ष472320
न्यूज एक्स77112

You may also like

MERA DDDD DDD DD