Country

विधानसभा चुनाव: हरियाणा – महाराष्ट्र में मतदान शुरू 

आज महाराष्ट्र के साथ-साथ हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर मतदान हो रहा है।  90 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए 19578 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. हरियाणा में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. जबकि इनेलो और जेजेपी भी चुनावी मैदान में हैं।राज्य में प्रतिष्ठा की लड़ाई भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अलावा इंडियन नेशनल लोकदल और नई नवेली जननायक जनता पार्टी के लिए भी है. हरियाणा में कई मुद्दे हैं जो जीत-हार का पैमाना बनेंगे. मसलन जाट आरक्षण, बेरोजगारी, किसानों का मुद्दा अहम फैक्टर हैं. जाटों के आरक्षण का मुद्दा सबसे खास है क्योंकि राज्य में सबसे ज्यादा 25 फीसदी वोटर जाट हैं। 

हरियाणा  और महाराष्ट्र में मतदान हो रहा है। वहीं मुंबई शहर के 10 विधानसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक पांच फीसदी वोटिंग हुई है। महाराष्ट्र के लातूर जिले में हो रही भारी बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग मतदान स्थलों पर पहुंचे हैं।महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 3237 उम्मीदवार तो हरियाणा की 90 सीटों पर 1169 प्रत्याशी चुनाव मैदान हैं। हरियाणा में भाजपा की सरकार है जबकि महाराष्ट्र में भाजपा -शिवसेना गठबंधन सत्ता में है। दोनों ही राज्यों के चुनाव नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

You may also like

MERA DDDD DDD DD