Country

BJP नेता के बिगड़े बोल, कहा मुस्लिम महिलाएं हैं रावण की बहन सूर्पनखा के वंशज

BJP नेता के बिगड़े बोल, कहा मुस्लिम महिलाएं हैं रावण की बहन सूर्पनखा के वंशज

उत्तर प्रदेश के भाजपा मंत्री रघुराज सिंह ने रविवार को मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अभद्र बोल बोले। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिला रावण की बहन सूर्पनखा की वंशज हैं इसलिए बुर्का पहनती हैं। उन्होंने कहा कि भारत में बुर्का पहनने पर बैन लगा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह आतंकवादियों की पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर घूंघट का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह औजार के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। आतंकी बुर्का पहन देश में घुस जाते हैं।

उन्होंने आगे कहा, “पिछले साल ईस्टर संडे को भी कई बम धमाके हुए और लोगों के घायल होने के बाद श्रीलंका ने भी बुर्के पर बैन लगा दिया था। वे अपना चेहरा छिपाते हैं क्योंकि भगवान लक्ष्मण ने उनके कान और नाक काट दिए थे। वे बुर्का पहनते हैं क्योंकि वे दैत्यों के वंशज हैं। केवल दैत्यों के वंशज ही बुर्का पहन सकते हैं। मैं सरकार को भी बुर्के पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह करूंगा। क्योंकि आतंकवादी बुर्का पहनकर हमारे देश में घुस जाते हैं। सभी को खुले में रहना चाहिए इसके लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। क्योंकि इन गुंडों को खत्म करना आवश्यक है।”

रघुराज सिंह ने इसके पहले भी इस तरह के विवादास्पद बयान दिए हैं। इसके पहले भी उन्होंने विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि मैं कसम खाता हूं कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाएंगे तो उन्हें जिंदा गाड़ दूंगा। उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन रैली में यह बात कही थी। अलीगढ़ की एक रैली के दौरान उन्होंने यह बयान दिया था। इसके साथ ही उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, “नेहरू की जाति क्या थी? उनका कोई ‘खानदान’ नहीं था।” उन्होंने 30 जनवरी को कहा था कि ‘राष्ट्र विरोधियों’ को ‘कुत्ते की मौत’ मिलेगी।

अलीगढ़ में अपने समर्थकों से बातचीत में उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर वे चाहें तो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर ‘हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी’ रख सकते हैं। इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पीएम मोदी को डंडा मारने वाले बयान पर भी कहा कि जो मोदी को कोई डंडे मारेगा तो हम उनको क्या छोड़ देंगे। रघुराज सिंह ने कहा कि मोदी और योगी देश के आइकॉन है। वह यूपी के अलीगढ़ जिले में एक सामाजिक प्रोग्राम में आए थे। वहां उन्होंने जनता के बीच भाषण देते हुए यह बात कही। उन्होंने लोगों से देश हित में योगी और मोदी के हाथ मजबूत करने की भी अपील की।

You may also like

MERA DDDD DDD DD