कोरोना वायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन पर दिन-ब-दिन रद्द होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। यह पहले 29 मार्च यानी कल से शुरू होना था पर कोरोना संकट को देखते हुए इसे 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया था। अब खबर आ रही है कि IPL रद्द होने की जल्द ही BCCI घोषणा कर सकती है। पर अभी BCCI इस पर कुछ भी बोलने से बच रही है।
इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार, भारतीय बोर्ड इसकी घोषणा से पहले वीजा संबंधित मामले पर भारत सरकार और खेल मंत्रालय की घोषणा का इंतजार कर रहा है। BCCI इस मामले में 15 अप्रैल के बाद IPL फ्रेंचाइजियों से बात करेगी। दरअसल, भारत सरकार ने 15 अप्रैल तक सभी विदेशी वीजा को निलंबित किया हुआ है। ऐसी भी खबर है कि अगर इस साल IPL का आयोजन नहीं होता है तो अगले साल बड़ी नीलामी नहीं होगी। हालांकि, IPL टीमें किसी खिलाड़ी को अपने साथ शामिल कर सकती हैं।
पिछले कुछ दिन से BCCI ओर IPL टीम मालिकों के साथ एक बैठक होने वाली थी। जिसको बाद में स्थागित कर दिया गया था और बताया गया था कि जल्द ही मीटिंग होगी। जिसके बाद भारत सरकार ने 21 दिन का लॉकडाउन का निर्णय लिया। जिसके बाद यह मीटिंग नहीं हो पाई। इसके पहले 14 मार्च को BCCI और टीम मालिकों के बीच कोरोना वायरस की महामारी और सीजन पर इसके प्रभाव को लेकर बातचीत हुई थी। BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ये उम्मीद जताई थी कि IPL होगा पर बाकी सीजन के तुलना में छोटा किया जा सकता है, जबकि फ्रेंचाइजियों को भी लगा कि बोर्ड ने जैसे 2009 में किया, वैसा करेगी।
2009 में IPL का आयोजन साउथ अफ्रीका में किया गया था और सीजन 37 दिनों में ही पूरा हो गया था। अभी पूरी दुनिया में इसको रोकने के लिए तरह-तरह के कदम उठाया जा रहा है पर अभी तक कंट्रोल नहीं पाया गया है। भारत में भी दिन पर दिन संक्रमण के मामले सामने आ रहे है। भारत में एक हजार के पर पहुँच चुका है। अभी दुनिया में क़रीब 28 हजार तक लोगों की मौत हो चुका है। हालात देख टोक्यो ओलिंपिक को अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।