पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले से ही बदहाली की ओर अग्रसर पाकिस्तान के हालात ख़राब है और अब देश में कोरोना की तीसरी लहर ने चिंता बढ़ा दी है। पाकिस्तान में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
सोमवार, 15 मार्च को पाकिस्तान में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। इसी बीच पंजाब के सात शहरों में लॉकडाउन लगाया जाएगा। रावलपिंडी, सरगोधा, लाहौर, फैसलाबाद, मुल्तान, गुजरांवाला और गुजरात के शहरों में दो सप्ताह लॉकडाउन लागू रहेगा।
पंजाब सरकार ने कहा, किसी भी जगह, सार्वजनिक या निजी, सामाजिक, धार्मिक या अन्य उद्देश्यों के लिए सभी प्रकार के समारोहों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। विमानन प्राधिकरण द्वारा उड़ानों पर लगाए गए प्रतिबंध की अवधि को बढ़ाकर 18 मार्च करने की अधिसूचना भी जारी की गई है।
विश्व में कोरोना का कहर
देश संक्रमित ठीक हुए मौत
अमेरिका 3,00,44,060 2,21,08,894 5,46,617
ब्राजील 1,14,39,250 1,00,36,947 2,77,216
रूस 43,90,608 39,95,309 92,090
ब्रिटेन 42,53,820 34,24,092 1,25,464
फ्रांस 40,45,319 2,72,615 90,315
इटली 32,01,838 25,79,896 90,315
हाल ही में संघीय मंत्री असद उमर ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर पाकिस्तान में शुरू हो चुकी है। फिलहाल कोरोना का कहर दुनियाभर में जारी है। देशों में टीकाकरण चल रहा है।

