देश में 1 सितम्बर से हो रहे ट्रैफिक नियमों को लेकर जो खलबली मच रही है। वो तो आपने देखी ही होगी कुछ लोगों ने इसे सरकार के हित में सही बताया तो कुछ लोगों ने इसे गलत बताया है तथा इससे लगने वाले फाइन को लेकर भी खाफी लोगों की नारजगी थी। लोगों पर लगने वाली यह राशि उनकी उनके लिए एक भार से कम नहीं थी।
इस बीच यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने अधिकारियों को कागज जांचने के लिए वाहन न रोकने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ओपी सिंह ने लोगों के उत्पीडन , उनके साथ दुर्व्यवहार की शिकायतों के मद्देनजर रखते हुए यह फैसला लिया है।
इसके साथ -साथ प्रदेशों के सभी जोन में यह सुचना भेज दी गयी है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस चेक करें।
उन्होंने यह बताया है सरकार का यह फैसला जनता की सुरक्षा के लिए किया गया था लेकिन लोगों के साथ बढ़ती समस्या को लेकर ओपी सिंह ने यह फैसला बदल दिया हैं।डीजीपी ने अधिकारियों से कहा कि वे व्यक्तिगत रुचि लेकर अपने अधीन अधिकारियों व कर्मचारियों से इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराएं।