Country

दिल्ली में AAP विधायक के टार्चर से डाक्टर ने की आत्महत्या, विधायक पर मामला दर्ज

देश में व्याप्त महामारी कोरोना की जंग के बीच दिल्ली से एक दिल दुखाने वाली खबर आ रही है। जिसके अनुसार एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के पीछे आम आदमी पार्टी के एक विधायक का हाथ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह विधायक डॉक्टर को टॉर्चर करता था। जिसके चलते डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली।

डॉक्टर के पुत्र ने विधायक के खिलाफ जबरन वसूली और आत्महत्या के लिए मजबूर करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करा दिया है। जानकारी के अनुसार, आज नेब सराय इलाके की दुर्गा विहार कॉलोनी में एक प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाले डॉ राजेंद्र सिंह का शव छत पर फंदे से लटका देखा गया । जिसकी जानकारी किराएदार ने डॉक्टर के परिजनों को दी।

डॉक्टर के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि डॉक्टर घर की छत पर फंदा लगाकर इहलीला समाप्त किए हुए थे। बताया जा रहा है कि वहां एक सुसाइड नोट भी मिला है। बताया जा रहा है कि उस सुसाइड नोट में आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल पर आरोप लगाए गए हैं। देवली से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल हालांकि यह जरूर मानते हैं कि उनका विवाद था लेकिन डॉक्टर यह कदम भी उठा लेगा इसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।

देवली के विधायक प्रकाश जरवाल की माने तो डॉक्टर पर एक-डेढ़ करोड़ का कर्ज था । जिसके चलते उसका मानसिक संतुलन सही नहीं था। हालांकि, डॉक्टर के पुत्र हेमंत ने विधायक की इन बातों को खारिज किया है और कहा है कि उनके पिता सही सलामत थे। हेमंत ने फोन पर मिली धमकियों के रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। फोन पर यह धमकी और कुछ दिन पूर्व डॉक्टर को मिली थी।

कहा जा रहा है कि यह धमकी देवली विधायक प्रकाश जरवाल ने दी थी। डॉ राजेंद्र प्राइवेट क्लीनिक चलाने के साथ ही दिल्ली जल बोर्ड में पानी के टैंकर चलाने का कारोबार भी करते थे। फिलहाल पुलिस उनकी आत्महत्या के असली कारणों की जांच में जुट गई है। इसी के साथ आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल की गिरफ्तारी के भी कयास लगाए जाने लगे हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD