मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज सुबह 8 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 बताई जाती है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के के मुताबिक भूकंप का केंद्र उत्तर मुंबई में 102 किलोमीटर दूर था।
गौरतलब है कि दो दिन पहले पांच सितंबर की को भी मुंबई में भूकंप का झटका आया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र मुंबई की उत्तर दिशा में 98 किलोमीटर दूर था।
इससे पहले 4 सितंबर को भी देर रात करीब 11 बजकर 41 मिनट पर नासिक से करीब 98 किमी पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई थी।