Country

16 साल की लड़की पर 40 बार चाकू से वार, सिर पत्थर से कुचला  

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक 16 साल की लड़की की सरेआम चाकू गोदकर बीच सड़क पर हत्या कर दी है आरोपी साहिल की उम्र 20 साल है। आरोपी ने पहले लड़की पर 40 बार चाकुओं से वार किया। हालांकि चाकुओं के कुछ वार में ही युवती की मौत हो गई थी लेकिन इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने एक भारी-भरकम पत्थर से कई बार उसका सिर कुचल दिया।

 

मामला दिल्ली के शाहबाद डेरी का है। लड़की की पहचान साक्षी के रूप में की गई है। इस सनसनीखेज वारदात का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है सूचना मिलने के बाद ही पुलिस ने घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तबतक लड़की की मृत्यु हो चुकी थी। कमरे में कैद वीडियो में साफ़ नजर आ रहा है कि जिस गली में आरोपी ने साक्षी की हत्या की है वहां से कई लोग गुज़र रहे थे लेकिन किसी ने  भी उसे बचाने की बिलकुल कोशिस नहीं कि केवल एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी। हमला करने वाला शख्स लड़की का ही दोस्त है जिसका नाम साहिल है।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साहिल फ्रिज और एसी रिपेयरिंग का काम करता है यह घटना के बाद से ही फरार था लेकिन अब पुलिस ने बुलंदशहर में इसे पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार घटना वाले दिन ही यानी रविवार 28 मई को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद साहिल ने इस तरह से साक्षी की हत्या कर दी। जिस समय आरोपी ने साक्षी पर हमला किया तब वह अपनी दोस्त के बेटे की बर्थडे पार्टी में जा रही थी। इसी बीच साहिल ने उसे रास्ते में ही रोक लिया और एक के बाद एक 40 बार चाकुओं से वार किया और साक्षी की हत्या कर दी। पुलिस उसके ठिकानों पर छापे मारकर उसको गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

 

स्वाति मालीवाल ने कानून पर उठाया सवाल

 

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।’
मालीवाल ने यह भी कहा है कि इस घटना को देखकर दिल्ली पुलिस का क्राइम को लेकर जो रवैया है उस पर सवाल खड़े होते हैं। आज लोगों में डर खत्म हो गया है। उन्हें लगता है कि वो महिलाओं व लड़कियों के साथ कुछ भी बुरा कर लें कानून व्यवस्था और दिल्ली पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। लोगों में जब तक पुलिस का डर नहीं होगा तब तक कुछ नहीं बदलेगा। राजधानी दिल्ली से डीसीडब्ल्यू में रोज रेप के छह केस दर्ज होते हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD