ग्लैमर्स की चकाचौंध सिर्फ बॉलीवुड, हॉलीवुड और टॉलीवुड में ही नहीं है, बल्कि स्पोर्ट में भी है। खिलाड़ियों की ही तरह देश-दुनिया में इनके भी लाखों फैंस हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं इस बार स्पोर्ट में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली महिला एंकर की।

इंग्लैंड और वेल्स में बीते सप्ताह संपन्न हुए विश्वकप 2019 की। इस बार क्रिकेट के महाकुंभ का रोमांच चरम पर रहा। आपको लगता होगा कि विश्वकप के दौरान खिलाड़ी ही सिर्फ स्टार रहे तो शायद यह पूरी तरह सही नहीं है। विश्वकप मैच शुरू होने से लेकर फाइनल मैच खेले जाने तक होस्ट करने वाली महिला एंकर भी क्रिकेट प्रेमियों में पॉपुलर रही हैं।

तो आइए बात करते हैं सबसे पहले स्टार स्पोर्ट के साथ काम करने वाली मयंती लैंगर की। मयंती क्रिकेट के साथ फुटबॉल टूर्नामेंट में भी एंकरिंग करती हैं। शुरू से ही मयंती की रुचि फुटबॉल में रही है। पहली बार फुटबॉल टूर्नामेंट कवर करने का मौका यूएस में मिला जब वह पढ़ाई कर रही थी। मयंती इस बार के विश्वकप में आईसीसी की रिप्रेजेंटेटिव और ‘फॉलो द ब्लूज’ जैसे प्रसिद्ध प्रोग्राम का हिस्सा भी रही हैं। मयंती भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी हैं।


इंजीनियर से टीवी प्रेजेंटर तक के सफर में ऋद्धिमा पाठक इंडियन मॉडल, एक्ट्रेस और वॉइस आर्टिस्ट भी रही हैं। झारखंड की राजधानी रांची में जन्मी ऋद्धिमा ने पुणे यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग के बाद अमेरिका के एक कॉरपोरेट हाउस में एनालिस्ट के तौर पर भी काम किया है। टेन स्पोर्ट्स और स्टार स्पोर्ट्स जैसे चैनलों पर कई स्पोर्ट्स शो होस्ट करने से उन्हें देश-दुनिया में एक नई पहचान मिली। इससे पहले ऋद्धिमा अभिनेता शाहरुख खान, क्रिकेटर विराट कोहली सहित महेंद्र सिंह धोनी, चंदा कोचर का इंटरव्यू भी कर चुकी हैं।


31 वर्षीय जैनब अब्बास कॉमेंट्री की दुनिया में अपना काफी नाम कमा चुकी हैं। पाकिस्तान के लाहौर से एमबीए कर चुकी जैनब क्रिकेट से अपना दिल लगा चुकी हैं। इन्हें क्रिकेटर्स से बात करना, उनका इंटरव्यू लेना बहुत पसंद है। जैनब के इसी अंदाज से दुनियाभर में उनके फैंस बढ़ते जा रहे हैं। देखते ही देखते उन्होंने कॉमेंट्री में अपना खास मुकाम हासिल कर लिया है। इस बार के विश्वकप में महिला प्रेजेंटर भी रही हैं।


ऑस्ट्रेलियन टेस्ट क्रिकेट टीम की 35 वर्षीय पहली महिला एंकर एलिसन मिसेल बनी। मिसेल हॉकी प्लेयर भी रह चुकी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत सबसे पहले बीबीसी के रेडियो जॉकी से की। इसके अलावा बीबीसी की स्पेशल टेस्ट में कॉमेंट्री कर चुकी हैं। इसके साथ ही 2007 से पुरुष और महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की कॉमेंट्री का अनुभव है। कई साल तक रिपोर्टिंग के क्षेत्र में भी काम किए।

दक्षिण अफ्रीका में रेडियो आरे के रूप में करियर की शुरुआत करने वाली एल्मा स्मिट स्पोर्ट्स रिपोर्टर हैं और वे क्रिकेट साथ ही रग्बी भी कवर करती हैं। इन्होंने 2010 में अपनी पहली टीवी प्रस्तुति जॉब अफ्रीकन म्यूजिक चैनल ‘एमके’ के लिए की थी। 2011 में ‘एमके’ के अवार्ड्स शो भी होस्ट कर चुकी हैं। फिलहाल विश्वकप 2019 के लिए क्रिकेटरों के साथ-साथ प्रशंसकों के साथ भी शो आयोजित कर रही हैं। उनके लिए दुनिया भर के लोगों से जुड़ने का नया अनुभव भी मिल रहा है।


मात्र 17 साल की उम्र में भारतीय मूल की इसा गुहा इंग्लैंड क्रिकेट टीम में डेब्यू कर लिया था। इसा पहली महिला एशियाई खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंग्लैंड की तरफ से खेला। 2009 में इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम विश्व विजेता बनी तब इसा टीम का हिस्सा थीं। वह विश्वकप में उस समय सबसे ज्यादा प्वाइंट्स बनाने वाली खिलाड़ी थीं। क्रिकेट से विदा लेने के बाद उन्होंने कॉमेंट्री में अपनी पहचान बनाई। वे 2019 के विश्वकप में कॉमेंट्री की एक दमदार आवाज रहीं।

ऑस्ट्रेलिया की मेलानी जोन्स महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। मेलानी का आखिरी एकदिवसयी मैच 2005 में भारत के साथ खेलीं और कॉमेंट्री 2007 में शुरू की। इससे पहले खेल के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया में एक गैर सरकारी संगठन ‘रेड डस्ट’ के लिए भी अपना योगदान महाद्वीप में दूरस्थ आदिवासी समुदायों में स्वास्थ्य पहल को आगे बढ़ाने में दी हैं। वे इंडियन प्रीमियर लीग, बिग बैश लीग और पाकिस्तान सुपर लीग की अपनी कमेंट्री से दुनिया में पहचान बना चुकी हैं। जोन्स को 2017 में ‘विक्टोरियन ऑनर रोल ऑफ वीमेन’ में शामिल किया गया।


क्रिकेट एंकरिंग की बात हो और मंदिरा बेदी का नाम न आए। मंदिरा 2003 और 2007 में आईसीसी क्रिकेट विश्वकप और 2004 और 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर चुकी हैं। उन्होंने अन्य फिमेल एंकरों को सज्जन खेल पर अपनी विशेष राय देने का मार्ग प्रशस्त किया। इस सबसे बढ़कर उन्हें आईटीवी के लिए आईपीएल के तीसरे सत्र में एंकरिंग कौशल के लिए प्यार और याद किया जाता है। मंदिरा बेदी भारतीय टेलीविजन जगत के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं। इससे पहले उन्होंने कई बड़े शो के लिए टीवी अभिनेत्री के तौर पर और प्रस्तुतकर्ता के रूप में काम किया। इसके अतिरिक्त वे बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नजर आईं।

इस बार इंग्लैंड में हुए क्रिकेट विश्वकप के मैदान पर बांग्लादेश की ब्यूटी क्वीन पेया जन्नतुल ने भी मैदान पर फैंस के दिलों पर बिजलियां खूब गिराई हैं। पेया जन्नतुल बांग्लादेश की टी20 लीग्स में भी एंकरिंग कर चुकी हैं और वह कई खिलाड़ियों के साथ एड फिल्मों में भी नजर आईं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD