सिनेमा जगत के सबसे बड़े सम्मान माने जाने वाले अवार्ड शो का आगाज हो चुका है। हर साल सबसे बड़े ऑस्कर अवार्ड का इंतजार किया जाता है। इस बार ऑस्कर 2020 का आयोजन लांस एंजलिस स्थित हॉलीवुड एंड हाइलैंड के डॉल्बी थिएटर में किया जा रहा है। यह विश्व का 92वां अवार्ड शो है। पिछले साल की तरह इस साल भी शो का कोई होस्ट नहीं है। लेकिन टॉम हैंक्स, नताली पोर्टमैन और ऑस्कर इज़ाक जैसे 40 मशहूर सितारे शो की मेजबानी कर रहे हैं।
भारतीय समयनुसार बीते सोमवार को सुबह पांच बजे रेड कारपेट वॉक के साथ ऑस्कर अवार्ड शो का शुभारंभ हुआ। करीब साढ़े छह बजे से विनर्स के नाम की घोषणाएं भी होने लगी थीं। इसे खास बनाने के लिए दुनियाभर की फिल्म इंडस्ट्री के सितारे इसमें शामिल हुए। वहीं भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर बताया कि वो इस बार के ऑस्कर अवार्ड शो में शामिल नहीं हो पाई हैं। लेकिन वो इसे टीवी पर देख रही हैं।
https://twitter.com/priyankachopra/status/1226663467957903361
इस साल अवार्ड 2019 में रिलीज हो चुकी फिल्मों को मिले नॉमिनेशंस के जरिए दिया गया है। चर्चित ‘जोकर’ फिल्म को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला तो वहीं सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड पैरासाइट के खाते में गया। कोरियाई भाषा की फिल्म पैरासाइट ने ऑस्कर अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है कि किसी विदेशी भाषा की फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म अवार्ड मिला हो।
It’s official! #Oscars pic.twitter.com/yToYNDV9aL
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
किस-किसको मिला अवार्ड
बेस्ट सपोर्टिंग कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड ‘मैरिज स्टोरी’ के लिए लारा डन्र को मिला।
It’s official! #Oscars pic.twitter.com/RI8wiLMmNU
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रोडक्शन में बनी ‘अमेरिकन फैक्ट्री’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवार्ड अपने नाम किया।
It’s official! #Oscars pic.twitter.com/UeoYK52trf
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
‘जोकर’ फिल्म के लिए हील्डर गुड़नाडोटिर को बेस्ट ओरिजनल स्कोर अवार्ड दिया गया।
It’s official! #Oscars pic.twitter.com/w4tL4qSIfm
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
‘वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड’ फिल्म के ब्रेड पिट को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार से सम्मानित किया।
#Oscars Moment: Brad Pitt wins Best Supporting Actor for @OnceInHollywood pic.twitter.com/TSGjMB3v8P
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का अवार्ड इस बार वॉर एपिक ‘1917’ ने जीता।
It’s official! #Oscars pic.twitter.com/PVEnQFOFU4
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
वॉर एपिक ‘1917’ को बेस्ट सिनमेटोग्राफी अवार्ड भी मिला।
It’s official! #Oscars pic.twitter.com/uVkzS1jxj0
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
एडोप्टेड स्क्रीनप्ले की कैटेगरी में ‘जोजो रैबिट’ के ताईका वतीती को चुना गया।
It’s official! #Oscars pic.twitter.com/ucoA3vhhul
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
बॉम्बशैल के लिए काजू हिरो, एने मॉर्गन और विवियन बेकर को बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइल का खिताब हासिल हुआ।
It’s official! #Oscars pic.twitter.com/bczn7UyxeG
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
चर्चित फिल्म और पहले से काफी सुर्खियां बटोर चुकी ‘पैरासाइट’ फिल्म को बेस्ट स्क्रीन प्ले का अवार्ड डायरेक्टर बॉन्ग जून हो को मिला।
It’s official! #Oscars pic.twitter.com/yD8GQebjtp
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
हॉलीवुड फिल्म ‘टॉय स्टोरी 4’ को बेस्ट एनिमेटेड फिल्म का पुरस्कार मिला।
It’s official! #Oscars pic.twitter.com/GUG4wQSgfT
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
बेस्ट एनिमेटेड शार्ट फिल्म का अवार्ड ‘हेयर लव’ के नाम हुआ। ‘हेयर लव’ फिल्म की डायरेक्टर चैरी ने दिवंगत कोबे ब्रायंट को समर्पित कर दिया।
It’s official! #Oscars pic.twitter.com/sO1iSgrOI5
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
रॉकेटमैन के गाने ‘आय एम लव मी अगेन’ के लिए एल्टन जॉन को बेस्ट ओरिजनल सांग अवार्ड से नवाजा गया।
It’s official! #Oscars pic.twitter.com/IiCD9LR0Q7
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
फोर्ड v फरारी के लिए माइकल मैक्सकर और एंड्रयू बकलैंड ने बेस्ट फिल्म एडिटिंग का अवार्ड अपने नाम किया।
It’s official! #Oscars pic.twitter.com/hzZ9DliTQc
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
बेस्ट साउंड एडिटिंग का खिताब डोनाल्ड सिल्वेस्टर को मिला।
It’s official! #Oscars pic.twitter.com/FMjbkhZSmm
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
इस साल की बेस्ट लाइव एक्शन शार्ट फिल्म रही ‘द नेबर्स विंडो’।
It’s official! #Oscars pic.twitter.com/3I6GFdaJFy
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020