आगामी आम चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के चयन में जुट गई हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने से राजनीतिक हलकों में चर्चा जोरों पर है कि एक तरह से प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए राजनीतिक पिच तैयार हो गई है। कहा जा रहा है कि प्रियंका को कांग्रेस रायबरेली से अपना उम्मीदवार बना सकती है। रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार का लंबे समय से सियासी नाता रहा है। 2014 में अमेठी और रायबरेली दोनों सीटें कांग्रेस के हिस्से आई, लेकिन वर्ष 2019 में सिर्फ रायबरेली पर ही कांग्रेस अपना कब्जा बरकरार रख पाई। अब सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने के बाद रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनाव मैदान में उतारने की संभावना है। वह पिछले चुनाव में भी सक्रिय रही थीं। सोनिया गांधी की अनुपस्थिति में प्रियंका लगातार रायबरेली का दौरा करती रही हैं। ऐसे में इस सीट पर प्रियंका गांधी की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है। यह सीट को कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। यहां से दो बार फिरोज गांधी, दो बार इंदिरा गांधी और चार बार से सोनिया गांधी सांसद रही हैं। 2014 के मोदी लहर में भी कांग्रेस इस सीट को जीतने में सफल रही। ऐसे में प्रियंका के लिए इसे मुफीद माना जा रहा है।
प्रियंका के लिए पिच तैयार!
