Sargosian / Chuckles

रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका!

लोकसभा चुनाव 2024 में भले ही अभी करीब पांच महीनों का समय है लेकिन उत्तर प्रदेश का किला फतह करने के लिए राजनीतिक पार्टियां रणनीति बना रही हैं। इस बार प्रमुख सीटों के साथ रायबरेली और अमेठी पर भी सबकी नजरें हैं। चर्चा है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के 2024 में चुनाव लड़ने की असमर्थता को देखते हुए इस बार पार्टी रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। खबर है कि सोनिया अपनी खराब सेहत की वजह से चुनाव नहीं लड़ेंगी। पिछले दिनों कांग्रेस की एक बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को अमेठी संसदीय क्षेत्र से और प्रियंका गांधी को रायबरेली संसदीय क्षेत्र से आगामी आम चुनाव में खड़ा करने की मांग की थी। कार्यकर्ताओं का मानना है कि अगर राहुल और प्रियंका इन सीटों से चुनाव लड़ेंगे तो इससे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को फायदा होगा। गौरतलब है कि वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल ने अमेठी और केरल के वायनाड से नामांकन दाखिल किया था। अमेठी में उनको भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से हार मिली थी, लेकिन वायनाड में भारी मतों से जीते थे। ऐसे में देखना होगा कि वो फिर अमेठी से लड़ते हैं या नहीं। दूसरी तरफ प्रियंका कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं। पिछला विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया था, लेकिन कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।

You may also like

MERA DDDD DDD DD