बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ सिनेमाघरों में ज़बरदस्त कमाई करती हुई नज़र आ रही हैं। दशहरा, फिल्म ‘वॉर’ के लिए बहुत शुभ साबित हुआ है| ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने सातवें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई की हैं| फिल्म 200 करोड़ रूपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।
‘वॉर’ ने बीते दिन यानी 8 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर दशहरा के दिन 27 करोड़ रुपये की कमाई की फिल्म ने अब तक 208 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है| फिल्म वॉर की कहानी
भारतीय सेना के स्पेशल मिशन हैंडल करने वाले मेजर कबीर का रोल ऋतिक रोशन अदा कर रहे है और खालिद खान का रोल टाइगर श्रॉफ निभा रहे है| फिल्म की कहानी इन दोनों के बीच की लड़ाई को लेकर हैं| फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज़ हो चूकी है|

