भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे सीरीज के आखिरी और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 497 रन पर घोषित की। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी लंच के बाद 166 रन पर सिमट गई। कप्तान विराट कोहली ने द.अफ्रीकी टीम को फॉलोऑन दिया है। अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम एक बार फिर तास के पत्तों की तरह बिखर रही है , दस ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं।
उमेश यादव ने फॉलोऑन खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को पहला झटका दिया और क्विंटन डिकॉक को क्लीन बोल्ड कर दिया। डिकॉक पांच रन बनाकर आउट हुए। उमेश के बाद तुरंत ही शमी की शानदार गेंदबाजी से मेहमान टीम का विकेट के पत्तनों का सिलसिला जारी है।शमी ने तीन विकेट ले लिए हैं। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 56.2 ओवरों में 162 रनों पर ढेर कर दिया। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित कर दी थी, इस लिहाज से भारत के पास 335 रनों की बढ़त है. भारत ने मेजबान टीम को फॉलोऑन दिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए जुबैर हमजा ही भारतीय गेंदबाजों का कुछ हद तक सामने करने में सफल रहे. उन्होंने 79 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 62 रनों की पारी खेली।
2001-02 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फॉलोऑन खेलने के बाद ऐसा दूसरी बार है, जब दक्षिण अफ्रीकी टीम लगातार दूसरी बार एक ही सीरीज में फॉलोऑन खेल रही है।

