world

इस देश में गोलगप्पे खाने पर लगी रोक, जानिए वजह

पानी पुरी (गोलगप्पे ) सभी के पसंदीदा माना जाता है। कॉलेज के गेट से लेकर बारात तक पानीपुरी काफी पसंद किया जाता है। गोलगप्पे ऐसा फूड है जो आपको गली से लेकर कई बड़े फूड आउटलेट में मिल जाएगा। भारत, पाकिस्तान और नेपाल में इसकी लोकप्रियता काफी है, लेकिन नेपाल में गोलगप्पे अब खाने को नहीं मिलेंगे। क्योंकि इस पानीपुरी के कारण हैजा फैल गया है। इसलिए पानीपुरी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नेपाल के काठमांडू से यह मामला सामने आया है।

हैजा काठमांडू और नेपाल के आसपास के शहरों में फैल रहा है। इसके चलते काठमांडू घाटी के ललितपुर मेट्रोपॉलिटन सिटी में पानीपुरी की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। काठमांडू घाटी में पिछले कुछ दिनों में हैजा के 12 मरीज मिले हैं। इसलिए स्थानीय प्रशासन ने सीधे पानीपुरी की बिक्री पर रोक लगा दी है।

नगर प्रशासन की ओर से किए गए एक दावे के मुताबिक गोलगप्पे के पानी में इस्तेमाल होने वाले पानी में हैजा के बैक्टीरिया पाए गए हैं। जिसके चलते हैजा का वायरस फैला है। नगर पुलिस प्रमुख हचेथु के अनुसार शहर में भीड़-भाड़ वाली जगहों और कॉरिडोर क्षेत्रों में पानीपुरी की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इस तरह के निर्देश वेंडर्स को दिए गए हैं।

काठमांडू में एक ही दिन में हैजा के सात मरीज मिले हैं। अब कुल 12 मरीज हो गए हैं। सुकरराज ट्रॉपिकल एंड इंफेक्शियस डिजीज हॉस्पिटल, टेकू में मरीजों का इलाज चल रहा है। साथ ही प्रशासन ने हैजा के कोई लक्षण पाए जाने पर तत्काल जांच कराने की अपील की है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD