ईरान में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बॉक्सर दुर्योधन सिंह नेगी ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। नेगी ने अपनी इस उपलब्धि से उत्तराखण्ड और पूरे देश को गौरवान्वित किया है। सेना के जवान दुर्योधन सिंह नेगी ने ईरान में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईरान और सेमीफाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान के मुक्केबाज को परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में वे ईरान के मुक्केबाज से पराजित हुए। प्रतियोगिता में उन्हें रजत पदक हासिल हुआ। उनकी इस उपलब्धि पर उनके धुरातोली गांव सीमांत जिले में खुशी की लहर है। दुर्योधन मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के सीमांत तहसील मुनस्यारी के धुरातोली गांव के रहने वाले हैं। दुर्योधन वर्तमान में कुमाऊं रेजीमेंट में सेवारत हैं। वे वर्ष 2004 में सेना में भर्ती हुए। उन्होंने बॉक्सिंग की बारीकियां सूबेदार दिलीप पौरी से सीखी। 2015 से वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बॉक्सिंग फेडरेशन आफ इंडिया ने सीमांत जिले के बॉक्सर दुर्योधन सिंह नेगी को अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित किया था। उनका चयन पटियाला में आयोजित ट्रायल के आधार पर हुआ था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD