Latest news

अफगान हवाई हमले में 14 तालिबान आतंकी ढेर

अफगानिस्तान की वायु सेना को कुंदुज प्रांत में आतंकी संगठन तालिबान के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने हवाई हमले में तालिबान के 14 आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों में तालिबान का एक कमांडर भी था। बता दें कि तालिबान के साथ शांतिवार्ता रद होने के बाद से अफगानिस्‍तान में परिस्थितियां काफी बदल गई हैं।

You may also like