अल्मोड़ा जिले की सौला जिला पंचायत सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने देवेंद्र सिंह रावत को अपना समर्थन दिया है। इससे पूर्व भाजपा ने उत्तराखंड दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष कुंवर सिंह गुंसाई को सौला द्वितीय सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था। महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भाजपा की ताड़ीखेत मंडल इकाई ने बैठक कर जिला पंचायत की सौला सीट पर देवेंद्र सिंह रावत को अपना समर्थन देने का एलान कर दिया। इस प्रतिष्ठापूर्ण सीट पर देवेंद्र सिंह रावत को भाजपा के समर्थन देने से विपक्षियों के समीकरण गड़बड़ा गये हैं तथा देवेंद्र सिंह रावत और भाजपा की स्थिति मजबूत हुई है। ताड़ीखेत मंडल की हुई इस बैठक में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व सौला द्वितीय जिला पंचायत सीट के चुनाव प्रभारी मदन सिंह मेहरा,भाजपा के पूर्व में घोषित जिला पंचायत प्रत्याशी व उत्तराखंड दुग्ध डेयरी फेडरेशन के अध्यक्ष कुँवर सिंह गुंसाई, ताड़ीखेत मंडल अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी, मंडल उपाध्यक्ष राम सिंह रावत, महामंत्री प्रदीप बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित मोहन पांडे, सांसद प्रतिनिधि गणेश राम सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थिति थे।
अल्मोड़ा जिले की सौला द्वितीय जिला पंचायत सीट पर भाजपा ने देवेंद्र सिंह रावत को अपना समर्थन दिया।

